कन्नौज उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी नहीं भर पाए पर्चा

कन्नौज उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी नहीं भर पाए पर्चा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कन्नौज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जगदेव सिंह यादव बुधवार को अंतिम समय में अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाए। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पहले ही इस लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी नहीं खड़े करने का ऐलान किया है। भाजपा ने हालांकि मंगलवार को कहा था कि निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी कन्नौज संसदीय सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी, लेकिन बुधवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने यहां से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। पर भाजपा की ओर से नामित जगदेव सिंह यादव नामांकन के लिए तय समय तीन बजे तक जिलाधिकारी के कार्यालय नहीं पहुंच पाए।

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के लोगों ने जगदेव सिंह यादव को समय पर पहुंचने नहीं दिया, जिसके कारण वह नामांकन पत्र नहीं भर पाए। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस सम्बंध में चुनाव आयोग से भी बातचीत की, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकल पाया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 6, 2012, 16:33

comments powered by Disqus