कम आ रहे हैं दिल्ली में प्रवासी पक्षी - Zee News हिंदी

कम आ रहे हैं दिल्ली में प्रवासी पक्षी

दिल्ली : आमतौर पर इन सर्दियों में अनेक पक्षी दूर देश से दिल्ली के चिड़ियाघर का रुख करते हैं लेकिन इस बार से परिंदे दिल्ली नहीं पहुंचे हैं। इस बार दिल्ली आने वाले ऐसे प्रवासी पक्षियों की संख्या में भारी कमी आई है।

 

चिड़िया घर के क्यूरेटर रियाज़ खान ने बताया कि साइबेरिया, दक्षिणपूर्व एशिया और भारत के दूसरे हिस्सों से अनेक पक्षी यहां आकर आशियाना बनाते हैं, पर इस साल ऐसा मुमकिन नहीं हुआ है। इस कमी के पीछे रियाज़ के पास गिनाने के लिए कई कारणों की फेहरिस्त भी है। उनके अनुसार मौसम में आए बदलाव से लेकर सर्दी के आगमन में देरी तक ऐसे कारण है जिन्होंने पक्षियों के इस प्रवास को बदला है।

 

रियाज़ कहते हैं कि पक्षियों के रवैये में आया यह बदलाव हालिया नहीं है। वह बताते हैं कि 1990 के दशक में 5000 पक्षी अपना ठिकाना यहां आकर ढूंढते थे, लेकिन हाल के वषरे में सिर्फ 1000 पक्षी ही यहां की ओर रूख करते हैं। हालांकि साइबेरिया और दक्षिणपूर्व एशिया से करीब 100 पक्षी यहां पहुंच चुके हैं। यह वे पंछी हैं जो अपने मूल निवास से दूर कहीं जाकर घोंसला बनाते हैं। इनमें डैबचिक, टील जैसी प्रजातियां प्रमुख हैं।

 

 

चिड़िया घर के अधिकारियों ने भी अब राशन में 60 किलो अतिरिक्त मछली का प्रबंध कर दिया है ताकि इन प्रवासी पक्षियों को भी खाना नसीब हो सके। रियाज़ का कहना है कि यह भी अभी पर्याप्त नहीं है क्योंकि हर पक्षी की खुराक करीब 300 गा्रम मछली की है। यदि और पंछी यहां आकर आसरा ढूंढते हैं तो राशन में फिर इजाफा करना होगा। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 4, 2011, 15:59

comments powered by Disqus