कश्मीर में ग्रेनेड हमला, तीन घायल - Zee News हिंदी

कश्मीर में ग्रेनेड हमला, तीन घायल

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में शनिवार सुबह पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से किए गए हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'आतंकवादियों ने सुबह नौ बजे के आसपास सोपोर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया।

 

ग्रेनेड पुलिस स्टेशन के अंदर फटा जिससे दो कांस्टेबल एवं एक नागरिक घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।' उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुराग का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 19, 2012, 11:55

comments powered by Disqus