Last Updated: Monday, February 4, 2013, 10:36

श्रीनगर : हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े ने कश्मीर घार्टी के लड़कियों के रॉकबैंड का जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा समर्थन करने पर आश्चर्य प्रकट किया कि राज्य में पश्चिमी संस्कृति एवं अनैतिक मूल्यों के संवर्धन लिए कोई जगह नहीं है।
हुर्रियत प्रवक्ता एयाज अकबर ने जारी एक बयान में कहा कि कश्मीर सूफियों एवं संतों का स्थान है। यहां पश्चिमी तरह की संस्कृति एवं अनैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में जोर-जबर्दस्ती या बलप्रयोग का कोई स्थान नहीं है लेकिन कुछ ऐसे मूल्य होते हैं जिन्हें नागरिक को नैतिक एवं धार्मिक परंपराओं की सुरक्षा के लिए अपनाने होते हैं।
अकबर ने कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस उमर अब्दुल्ला के समर्थन पर अफसोस और आश्चर्य प्रकट करता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक तथ्य है कि कोई भी आदर्श परिवार अपनी लड़कियों को नृत्य को पेशा बनाने की अनुमति नहीं देगा ताकि वे महज अजनबियों के लिए मनोरंजन की वस्तु बने। इस रॉकबैंड को कथित तौर पर धमकियां मिलने के संदर्भ में प्रवक्ता ने कहा कि यह अच्छा नहीं है। उमर ने कल लड़कियों के समर्थन में आगे आते हुए कहा था कि पुलिस धमकी की जांच करेगी।
लड़कियों वाला यह बैंड पिछले साल दिसंबर में यहां ‘बैटल ऑफ बैंड’ प्रतिस्पर्धा के बाद सुखिर्यों में आ गया था। माना जा रहा है कि लड़कियों ने पुरूष वर्चस्व वाले संगीत में कदम रखकर परंपरा का उल्लंघन किया था। (एजेंसी)
(तस्वीर के लिए साभार: फेसबुक)
First Published: Monday, February 4, 2013, 09:49