कांग्रेस के मंत्री चुनाव के बाद बन जाएंगे भिखारी: ममता

कांग्रेस के मंत्री चुनाव के बाद बन जाएंगे भिखारी: ममता

कांग्रेस के मंत्री चुनाव के बाद बन जाएंगे भिखारी: ममता बरहमपुर : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ही हमेशा ही (हमें) ‘बुरा कहने वाली’ पार्टी है और उन्होंने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद वे भिखारी बन जाएंगे।

ममता बनर्जी ने कहा कि (बंगाल से) कांग्रेस के मंत्री हमेशा ही हमें बुरा कहते रहते हैं। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि आज वे जो मंत्री हैं, हमारे सहयोग की वजह से ही है। उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर में पंचायत चुनाव रैली में दावा किया कि सभी जानते हैं कि वे (कांग्रेस) अगला लोकसभा चुनाव हारने जा रहे हैं और उसके बाद वे भिखारी बन जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह जनविरोधियों नीतियां अपनाकर पूरे देश को बेचने का कोशिश कर रही है। वह खुदरा में एफडीआई लायी और उसने एलपीजी पर सब्सिडी वापस ले ली। उससे आम आदमी प्रभावित हुआ। अतएव हमने अपना समर्थन वापस ले लिया। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 19, 2013, 09:55

comments powered by Disqus