कांग्रेस प्रमुख से कृपाशंकर का इस्तीफा - Zee News हिंदी

कांग्रेस प्रमुख से कृपाशंकर का इस्तीफा



 

नई दिल्ली : मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कृपाशंकर सिंह ने पिछले दिनों हुए पालिका चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी मोहन प्रकाश ने बुधवार को बताया कि जिस दिन बृहन्न मुंबई नगर निगम के परिणाम घोषित हुए उसी दिन सिंह ने अपना इस्तीफा भेज दिया। उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है।

 

मुंबई में पिछले दिनों हुए पालिका चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद से ही सिंह के इस्तीफे को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थी। शिव सेना भाजपा गठबंधन ने बीएमसी चुनाव में कांग्रेस एनसीपी गठबंधन को पराजित कर लगातार तीसरी बार अपना कब्जा बरकरार रखा है। (एजेंसी)

 

 

First Published: Wednesday, February 22, 2012, 19:30

comments powered by Disqus