कार्टून भेजने के आरोप में फंसे प्रोफेसर को बेल - Zee News हिंदी

कार्टून भेजने के आरोप में फंसे प्रोफेसर को बेल



ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

कोलकाता:  कार्टून भेजने के आरोप में फंसे प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को जमानत मिल गई है। अंबिकेश को देर रात गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उनकी पेशी शुक्रवार को अदालत में हुई। फिर उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई।

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में इस प्रोफेसर पर ममता बनर्जी का कार्टून शेयर करने का आरोप है जिसके आरोप में देर रात पश्चिम बंगाल पुलिस ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को गिरफ्तार किया था।

 

जाधवपुर विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर को प्रतिष्ठित व्यक्तियों के बारे में इंटरनेट पर अपमानजनक संदेश फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 

कोलकाता पुलिस के उपायुक्त सुजॉय चंदा के मुताबिक, प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों के बारे में अपमानजनक बातें इंटरनेट पर डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया ।

 

इन प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम बताने से पुलिस ने इनकार कर दिया । महापात्रा को गिरफ्तार करके शुक्रवार तड़के जाधवपुर थाने ले जाया गया। गुरुवार रात तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर उस वक्त हमला भी किया था, जब वह घर लौट रहे थे।

 

First Published: Saturday, April 14, 2012, 09:42

comments powered by Disqus