Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 13:48
ग्रेटर नोयडा : यहां के हबीबपुरगांव में एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में 17 साल की किशोरी को बंदूक दिखा कर उसके साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जाकिर उसी सेंटर में काम करता था जहां किशोरी ने प्रशिक्षण के लिए प्रवेश लिया था। आठ जून को उसने किशोरी से बलात्कार कर उसे धमकी दी कि किसी को भी बताने पर वह उसे जान से मार डालेगा।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को कथित तौर पर रूकने के लिए कहा और अन्य छात्रों के जाने के बाद उससे बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के दो दिन बाद लड़की ने सेंटर जाना बंद कर दिया क्योंकि आरोपी ने उसे फिर धमकी दी थी। पीड़ित अवसादग्रस्त हो गई और कल रात उसने अपने अभिभावकों को घटना के बारे में बताया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया ‘बिसरख पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, June 30, 2013, 13:48