Last Updated: Monday, November 28, 2011, 11:55
हैदराबाद : भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई ने सूखा प्रभावित किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार से 10,000 करोड़ रूपये के पैकेज की सोमवार को मांग की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकारी आंकड़े के मुताबिक राज्य में सूखा प्रभावित मंडलों की संख्या 400 से बढ़कर 709 होने के चलते स्थिति बदतर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि किरन कुमार रेड्डी सरकार मंडलों को सूखा प्रभावित तो घोषित कर रही है लेकिन प्रभावित किसानों के लिए कोई राहत उपाय नहीं कर रही है।
रेड्डी ने मांग की कि मुख्यमंत्री राज्य में सूखे की स्थिति के बारे में संप्रग सरकार को जानकारी देने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली जाएं और जिन किसानों की फसल बर्बाद हो गई है, उनकी मदद के लिए 10,000 करोड़ रूपये के पैकेज की मांग की जाए।
(एजेंसी)
First Published: Monday, November 28, 2011, 18:11