केजरीवाल के घर पर जोरदार हंगामा - Zee News हिंदी

केजरीवाल के घर पर जोरदार हंगामा

गाजियाबाद : अन्ना हजारे पक्ष के सदस्य अरविंद केजरीवाल के कौशांबी स्थित आवास पर क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। मालूम हो कि केजरीवाल ने आज ही कहा था कि प्रशांत भूषण पर हमले के बाद उनके ऊपर भी हमले की आशंका जताई जा रही है।

 

धरने का नेतृत्व कर रहे श्रीओम विपिन नैय्यर ने बताया कि अन्ना टीम के सदस्य मनीष सिसौदिया, कुमार विश्वास, किरण बेदी के अलावा हजारे पक्ष के जो अन्य सदस्य हैं, उन्हें भ्रष्ट सदस्य टीम में महत्व नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह केजरीवाल से चंदे के पैसों का हिसाब जानना चाहते हैं और वह साथ ही हवाई खर्चे का हिसाब भी मांगना चाहते हैं।

 

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उन्होंने आंदोलन को सफल बनाने के लिए कई बार चंदा एकत्रित किया और हजारे से मिलने की कोशिश की लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शनकारियों ने अपना रोष प्रकट किया। इस मौके पर केजरीवाल के आवास पर मौजूद जैनेंद्र सिंह का कहना है कि ये सब कांग्रेस पार्टी के इशारे पर किया जा रहा है। ये हजारे और उनके साथियों के खिलाफ लोगों को भड़काने की साजिश है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, October 15, 2011, 22:49

comments powered by Disqus