कोडा की 143 करोड़ की संपत्ति कुर्क करेगा ईडी

कोडा की 143 करोड़ की संपत्ति कुर्क करेगा ईडी

रांची/नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े कथित करोड़ों रूपए के धनशोधन मामले में कार्रवाई तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके करीबियों की 143 करोड़ रूपए की संपत्ति कुर्क करने का निर्णय लिया है।

सूत्रों ने बताया कि पुणे, मुंबई, बेंगलूर, रांची और जमशेदपुर में फैली इन संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे और बाद में वे झारखंड में एजेंसी की जांच इकाई को भेजे जाएंगे। कोड़ा जब मुख्यमंत्री थे तब उनके तथा उनके सहयोगियों द्वारा कथित रूप से अवैध निवेश और भ्रष्ट तरीकों से लेनदेन एवं धनशोधन किये जाने की ईडी जांच कर रहा है। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 1, 2013, 11:09

comments powered by Disqus