क्रीक इलाके में 12 पाकिस्तानी गिरफ्तार - Zee News हिंदी

क्रीक इलाके में 12 पाकिस्तानी गिरफ्तार




कच्छ (गुजरात) :  गुजरात के कच्छ जिले के क्रीक इलाके में 12 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर ली गयी हैं।

 

बीएसएफ के अधिकारियों ने रविवार यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बल के कमांडो ने उन्हें गिरफ्तार किया। वे दो नौकाओं से आए थे।

 

उन्होंने बताया कि समुद्र का पानी लौट जाने के कारण उनकी नौकाएं दलदली क्षेत्र में फंस गयी।

 

पाकिस्तानी नागरिकों को नारायण सरोवर पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्हें भुज स्थित संयुक्त पूछताछ केंद्र ले जाया जाएगा जहां विभिन्न खुफिया एजेंसियां उनसे पूछताछ करेंगी।

 

बल के अधिकारियों ने बताया कि जब्त नौकाओं में मछली मारने के काम आने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 5, 2012, 20:30

comments powered by Disqus