Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 19:05
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भी बुधवार को केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के जाकिर हुसैन ट्रस्ट द्वारा कथित रूप से किए गए हेराफेरी के खिलाफ आज विकलांगों विरोध किया। झारखंड विकलांग संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में विकलांगों ने आज मोरहाबादी मैदान में गांधी प्रतिमा से सलमान खुर्शीद के पुतले के साथ विरोध जुलूस निकाला और मेन रोड पर अल्बर्ट एक्का चौका पहुंच कर उन्होंने पुतला दहन किया।
संघ के अध्यक्ष नारायण कुमार महतो ने आरोप लगाया कि सलमान खुर्शीद ने विकलांगों के नाम पर इतनी बड़ी चोरी की जिससे झारखंड में विकलांग क्षुब्ध है। उन्होंने कहा कि जब देश का कानून मंत्री ही गरीबों, विकालांगों और बेसहारों का पैसा खाने लगेगा तो यहां फिर उनका ख्याल कौन रखेगा। उन्होंने खुर्शीद को बख्रास्त कर उनके ट्रस्ट के कामकाज की जांच करवाने की मांग की। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, October 17, 2012, 19:05