गुजराती गायक रासबिहारी देसाई का निधन

गुजराती गायक रासबिहारी देसाई का निधन

अहमदाबाद : प्रसिद्ध गुजराती गायक रासबिहारी देसाई का आज यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। देसाई की उम्र 77 वर्ष थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी विभा और बेटी रूचा है।

जीवराज मेहता अस्पताल के परामर्शदाता चिकित्सक डॉक्टर रमेश बविसी ने कहा, देसाई को दिल का दौरा पड़ा था। सुबह जब उन्हें अस्पताल लगाया गया तब उनकी हालत बहुत खराब थी, तमाम कोशिशों के बावजूद हम उन्हें नहीं बचा सके। देसाई भौतिकी के प्रोफेसर थे। वह एक निपुण गायक थे और उन्होंने हजारों छात्रों को संगीत का प्रशिक्षण देकर गुजराती संगीत में नयी प्रतिभाओं का विकास किया।

देसाई को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, हमें प्रसिद्ध गायक, संगीतकार श्री रासबिहारी देसाई की कमी महसूस होगी जिन्होंने गुजराती संगीत के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 7, 2012, 09:43

comments powered by Disqus