गुजरात का स्वास्थ्य सूचकांक चिंताजनक है: मोदी

गुजरात का स्वास्थ्य सूचकांक चिंताजनक है: मोदी

गुजरात का स्वास्थ्य सूचकांक चिंताजनक है: मोदीअहमदाबाद: मध्य वर्गीय लड़कियों के छरहरे बदन को लेकर ज्यादा जागरूक होने के अपने बयान से विवादों में घिरे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी साक्षात्कार में यह भी स्वीकार किया था कि गुजरात में महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य सूचकांक ‘चिंताजनक’ हैं।

मध्यवर्गीय लड़कियों पर मोदी के इस बयान पर कई नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने कहा है कि मोदी महिलाओं के प्रति असंवेदनशील हैं जबकि प्रदेश कांग्रेस ने उसे महिलाओं का अपमान करार दिया।

‘वाल स्ट्रीट’ को दिये गए साक्षात्कार के पूर्ण पाठ के अनुसार उन्होंने यह भी कहा, ‘‘भारत का राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण कुछ हद तक पुराना हो गया है लेकिन 2005-06 के सबसे हाल के आंकड़े में गुजरात के कुछ चिंताजनक एवं कुपोषण सूचकांक हैं।’’ मोदी ने साक्षात्कारकर्ता से कहा, ‘‘पांच साल तक उम्र के करीब 52 फसदी बच्चे ठिगने हैं या वे अपनी उम्र के हिसाब से बहुत छोटे हैं। बिहार में ऐसे बच्चे 56 फीसदी, कर्नाटक में 44 फीसदी, तमिलनाडु में 31 फीसदी तथा केरल में 25 फीसदी हैं।’’ मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस साक्षात्कार का पूर्ण पाठ जारी किया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 30, 2012, 22:19

comments powered by Disqus