गुड़गांव अस्पताल गोलीबारी केस में चार और गिरफ्तार

गुड़गांव अस्पताल गोलीबारी केस में चार और गिरफ्तार

गुड़गांव : गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में गोलीबारी के मामले में गुरुवार को चार और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

दिनेश, राजू, लखन और मंजीत के साथ घटना के मुख्य आरोपी मनोज को गुरुवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मनोज को पहले ही घटना की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। सात लोगों के एक समूह ने यहां एक निजी अस्पताल के आईसीयू में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी जिसमें एक बाप-बेटा घायल हो गए थे।

जहां जोगिंदर ने कल अस्पताल में दम तोड़ दिया, वहीं उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 14, 2012, 00:07

comments powered by Disqus