`गोवा में 3 दिन में 1 बच्चे का होता है शोषण`

`गोवा में 3 दिन में 1 बच्चे का होता है शोषण`

पणजी : गोवा में इस वर्ष जून तक हर तीन दिन में बाल शोषण की एक घटना सामने आई। पिछले साल हर चार दिन पर बाल शोषण की एक घटना दर्ज की जाती थी। यह आंकड़ा गोवा विधान सभा में शुक्रवार को पेश किया गया।

गोवा विधानसभा में एक प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में बाल शोषण की 314 घटनाएं दर्ज की गईं और इन आंकड़ों से पता चलता है कि इस प्रकार की घटनाओं में कमी आ रही है। वर्ष 2009 में बाल शोषण की 94 घटनाएं सामने आईं, जबकि यह 2010 में घटकर 80 और 2011 में 75 हो गया।

गोवा के आर्क बिशप फिलिप नेरी फेराओ ने पहले ही आगाह किया था कि राज्य में उभर रहा समुद्र तटीय पर्यटन बच्चों के यौन शोषण का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने साल की शुरुआत में कहा कि हाल तक, थाईलैंड को विश्व के बाल यौन पर्यटन उद्योग की राजधानी माना जाता था। लेकिन अब थाईलैंड सरकार ने बच्चों के लिए काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के दबाव में इस पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि अब देह व्यापार से जुड़े लोग दक्षिणपूर्व एशिया को अपना केंद्र बनाने के क्रम में गोवा में अपना जाल फैला रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 27, 2012, 19:43

comments powered by Disqus