चंद्रबाबू नायडू के पास 32 लाख की संपत्ति

चंद्रबाबू नायडू के पास 32 लाख की संपत्ति

हैदराबाद : तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्ति घोषित की। नायडू ने अन्य राजनीतिज्ञों से भी पारदर्शिता एवं उच्च नैतिक स्तर पेश करने के लिए ऐसा करने की अपील की।

नायडू की ओर से घोषित ब्योरे के अनुसार उनके पास 31.97 लाख रुपए, पत्नी के पास 24 करोड़ 52 लाख 83 हजार रुपए की संपत्ति और 17 करोड़ 21 लाख 99 हजार रुपए का कर्ज है। नायडू के बेटे के पास 662.47 लाख रुपए की संपत्ति एवं 220.20 लाख रुपए का कर्ज और बहू के पास 209.91 लाख रुपए की संपत्ति है। (एजेंसी)

First Published: Friday, September 14, 2012, 00:20

comments powered by Disqus