चरण दास बने छत्तीसगढ कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष

चरण दास बने छत्तीसगढ कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष

नई दिल्ली : कांग्रेस ने सोमवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री चरण दास महंत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया।

पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महंत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री भुपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम समन्वयक बनाया गया है। ये दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नंद कुमार पटेल की नक्सली हमले में हुई मौत के बाद महंत को छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गत 25 मई को बस्तर जिले में नक्सली हमले में पटेल और पार्टी नेता महेन्द्र कर्मा सहित 27 लोग मारे गये थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री 58 वर्षीय चरण दास महंत लोकसभा में कोरबा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं । वह तीन बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं और राज्य में मंत्री पद का दायित्व संभाल चुके हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, June 3, 2013, 16:50

comments powered by Disqus