चौटाला की जगह होता तो इस्तीफा दे देता : हुड्डा

चौटाला की जगह होता तो इस्तीफा दे देता : हुड्डा

चौटाला की जगह होता तो इस्तीफा दे देता : हुड्डा चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आज कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी ठहराए गए विपक्ष के नेता एवं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के स्थान पर यदि वह होते तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देते।

हुड्डा ने विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के अवसर पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘नैतिक मापदंड व्यक्ति खुद तय करता है। नैतिकता ऐसी चीज है जिस पर आप स्वयं निर्णय लेते हैं। जब रेल हादसा हुआ था, तब लाल बहादुर शास्त्री जैसे नेता ने इस्तीफा दे दिया था। मैं विपक्ष का नेता होता और अदालत से दोषी ठहराया जाता शायद मैं इस्तीफा दे देता।’

हुड्डा इनेलो सदस्यों द्वारा सदन में आज शोर शराबे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इनेलो सदस्यों ने जूनियर बेसिक शिक्षक भर्ती घोटाला में पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला को दोषी ठहराए जाने पर चर्चा के लिए कांग्रेस विधायक संपत सिंह द्वारा पेश स्थगन प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया। शोर शराबे के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने इनेलो सदस्यों को आज दिन भर के लिए निलंबित कर दिया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 27, 2013, 21:42

comments powered by Disqus