चौटाला बने रहेंगे इनेलो मुखिया, लड़ेंगे चुनाव

चौटाला बने रहेंगे इनेलो मुखिया, लड़ेंगे चुनाव

चौटाला बने रहेंगे इनेलो मुखिया, लड़ेंगे चुनावचंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने आज कहा कि हरियाणा में 3,000 से अधिक जूनियर बेसिक ट्रेंड शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बावजूद ओम प्रकाश चौटाला पार्टी के मुखिया बने रहेंगे और 2014 में होने वाला हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 78 वर्षीय चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनके विधायक पुत्र अजय चौटाला और दो आईएएस अधिकारियों समेत 53 अन्य लोगों को दिल्ली की एक अदालत ने 12 साल पहले 3,206 जूनियर शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के लिए भ्रष्टाचार एवं दूसरे आरोपों के तहत दोषी करार दिया था।

अरोड़ा ने कहा, ‘दिल्ली की अदालत का फैसला अंतिम फैसला नहीं है। पार्टी एक ऊंची अदालत में फैसले को चुनौती देगी और दोनों निर्दोष साबित होंगे क्योंकि अंत में सत्य की ही जीत होती है।’ उन्होंने साथ ही कहा कि दोषी करार दिए गए निवर्तमान विधायक और सांसदों के चुनाव लड़ने पर कोई रोक नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 19, 2013, 18:32

comments powered by Disqus