छत्तीसगढ़: नक्सल विरोधी अभियान फिर शुरू

छत्तीसगढ़: नक्सल विरोधी अभियान फिर शुरू


रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल विरोधी अभियान ऑपरेश ग्रीन हंट फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी एलेक्स पॉल मेनन के अप्रैल में अपहरण के बाद इस अभियान को रोक दिया गया था। गृहमंत्री नानकीराम कंवर ने गुरुवार को कहा कि पुलिस जल्द ही ऑपरेशन हांका नाम से एक अभियान शुरू करेगी जिसमें कानून एवं व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। जबकि ऑपरेशन ग्रीन हंट नये सिरे से शुरू होगा।

व्यापक स्तर पर ऑपरेशन हांका बस्तर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित नारायणपुर इलाके में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान लोगों को नक्सलियों के दोहरे आचरण के विषय में जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि वार्ता की जगह नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हमारे शांति प्रयासों के बावजूद नक्सली हिंसा में कोई कमी नहीं आई है।

उन्होंने मेनन की रिहाई के लिए नक्सलियों के साथ किसी भी समझौते के होने से इनकार किया। ऑपरेशन ग्रीन हंट के रुकने के बाद भी राज्य में नक्सली हिसा में कोई कमी नहीं आई है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 24, 2012, 21:06

comments powered by Disqus