Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 11:35
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में जनजातीय लोगों ने नक्सली फरमान की अनसुनी करते हुए शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोहों में हिस्सा लिया। नक्सलियों ने हालांकि कई सड़कें जाम कीं। बस्तर सहित राज्य के आदिवासी बहुल दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव जिलों के जनजातीय लोग गणतंत्र दिवस मनाने के लिए बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि नक्सलियों ने ग्रामीणों को घर पर रहने को बाध्य करने के उद्देश्य से मुख्य सड़कों पर पेड़ गिकराकर रास्ते बंद कर दिए गए थे। राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में राष्ट्र ध्वज फहराया। राज्यपाल शेखर दत्त ने पुलिस परेड मैदान में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह पर लगभग 5000 लोगों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 26, 2013, 11:35