छह माओवादियों के मारे जाने का दावा - Zee News हिंदी

छह माओवादियों के मारे जाने का दावा

 

लातेहार (झारखंड) : झारखंड में लातेहार जिले के करमडीह में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ में गुरुवार को छह माओवादी मारे गए जबकि दो जवान घायल हो गए। पुलिस महानिरीक्षक (जोनल) दीपक वर्मा ने बताया कि हमारे जवानों ने देखा कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद छह माओवादियों के शव उनके साथी घसीटते हुए ले जा रहे थे। पुलिस खुफिया शाखा ने भी छह माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक एक भी शव बरामद नहीं हुआ है।

 

लातेहार के पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने बताया कि कोबरा का एक जवान और जगुआर बल का एक जवान मुठभेड़ में घायल हो गया। मुठभेड़ पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से शुरू हुआ और कई घंटे तक चला।

(एजेंसी)

First Published: Thursday, April 5, 2012, 19:28

comments powered by Disqus