छेड़छाड़ से बचने को ऑटो से कूदी लड़की

छेड़छाड़ से बचने को ऑटो से कूदी लड़की

ठाणे: मुंबई के निकट ठाणे में एक लड़की उस वक्त चलते ऑटो से बाहर कूद गई जब उसमें बैठे तीन लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसका अपहरण करने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार 17 साल की लड़की कल सुबह मुमबरा इलाके में दो लोगों के साथ शेयर्ड आटो में सवार हुई थी। कुछ देर बाद उसने ध्यान दिया कि आटो चालक किसी और दिशा में जा रहा है। इस पर उसने शोर मचाया।

उप निरीक्षक विहवाद शेट्टी ने बताया कि आटो में बैठे दो लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने और उसकी पिटाई करने का प्रयास किया। इसी दौरान लड़की आटो से बाहर कूदने में कामयाब हो गई और खुद को सुरक्षित किया।

बाद में लड़की मुमबरा थाने गई और आटो चालक सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 366, 354 और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसी तरह का एक वाकया कल बिहार के भोजपुर में हुआ था जहां एक महिला कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहे सेना के जवानों से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई थी। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 4, 2013, 13:34

comments powered by Disqus