जनक्रांति पार्टी का 21 जनवरी को भाजपा में होगा विलय

जनक्रांति पार्टी का 21 जनवरी को भाजपा में होगा विलय

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बताया है कि 21 जनवरी को जनक्रांति पार्टी का भाजपा में विलय हो जाएगा। मगर तकनीकी कारणों से इसके संरक्षक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह फिलहाल पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

कल्याण सिंह के 81वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने पहुंचे बाजपेयी ने संवाददाताओं से कहा, `21 जनवरी को जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह अपनी पार्टी का भाजपा में औपचारिक विलय कर देंगे। मगर तकनीकी कारणों से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह फिलहाल भाजपा में शामिल नहीं होंगे।’ उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह एटा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुने गए हैं। इसलिए उन्हें भाजपा या किसी अन्य दल में शामिल होने के लिए लोकसभा से इस्तीफा देना पड़ेगा, जबकि लोकसभा का कार्यकाल वर्ष भर से कुछ ही अधिक रह गया है।

वह फिलहाल निर्दलीय सदस्य बने रहेंगे या भाजपा में शामिल होंगे के सवाल पर कल्याण सिंह ने कहा कि फिलहाल उनके भाजपा में शामिल होने में कुछ तकनीकी रुकावट है। मगर इस बारे में अंतिम फैसला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद लिया जाएगा।

First Published: Saturday, January 5, 2013, 18:14

comments powered by Disqus