जम्मू कश्मीर: बाढ़ में फंसे 22 लोग बचाए गए

जम्मू कश्मीर: बाढ़ में फंसे 22 लोग बचाए गए

जम्मू : जम्मू कश्मीर के कठुआ और जम्मू जिलों में आज अचानक बाढ़ आने से फंसे 22 लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

एक अधिकारी ने कहा, कठुआ और जम्मू में फंसे 22 लोगों को तीन घंटे तक चले अभियान के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने बताया कि कठुआ जिले में 15 और जम्मू जिले में सात लोग बाढ़ में फंस गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि चेनाब, तवी, उझ और बसंतार नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। निचले इलाके में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है और उन्हें आकस्मिक बाढ़ की चेतावनी दी गयी है। लोगों को नदी तट से दूर रहने को कहा गया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 4, 2012, 22:13

comments powered by Disqus