जयपुर: रेव पार्टी से छह युवक-युवतियां गिरफ्तार

जयपुर: रेव पार्टी से छह युवक-युवतियां गिरफ्तार

जयपुर : पुलिस ने एक मकान में चल रही कथित रेव पार्टी में शामिल छह युवक युवतियोंे को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

जवाहरनगर थाने के थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के अनुसार एक मकान में चल रही अश्लील पार्टी में शामिल भूपेन्द्र , दल्ला राम सुरेन्द्र और तीन युवतियों को शान्ति भंग करने के आरोप में गिरफतार किया गया है।

वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि रेव पार्टी पुलिस के संरक्षण में चल रही थी जिसमें काफी संख्या में युवक युवतियां शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को जानकारी होने के बावजूद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी चलती रही। पार्टी में शामिल धनाढय वर्ग और उच्च पहुंच वाले कुछ युवकों को भगा दिया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 14, 2012, 21:59

comments powered by Disqus