जादूटोना के शक में मामा ने भांजे का जिंदा जलाया

जादूटोना के शक में मामा ने भांजे का जिंदा जलाया

शहडोल (मप्र) : जिले के गोहपारु थानान्तर्गत खन्नौधी गांव में जादूटोना के शक में दो लोगों ने अपने ही भांजे के ऊपर मिट्टी का तेल छिडककर जिंदा जला दिया। थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि खन्नौधी गांव निवासी छेल कोल और पुसउ कोल को शक था कि उनका भांजा मंधारी कोल उनके परिजनों पर जादूटोना कर रहा है, जिसके चलते उनके परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर शुक्रवार को दोनों मामा और भांजे के बीच विवाद हो गया तथा दोनों मामा ने भांजे के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी और भाग खड़े हुए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने गंभीर रुप से झुलसे मंधारी कोल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गयी। त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने छेल कोल तथा पुसउ कोल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 30, 2013, 23:43

comments powered by Disqus