Last Updated: Monday, September 24, 2012, 09:13
अहमदाबाद: वृद्धावस्था संबंधी परेशानियों के कारण के लाल के नाम से मशहूर जादूगर कांतिलाल गिरधारीलाल वोरा का निधन हो गया।
वह 88 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा, एक बेटा और दो बेटियां हैं।
उनके पुत्र हषर्द वोरा ने बताया कि लाल का जन्म जनवरी 1924 में गुजरात के अमरेली जिले के बागासारा में हुआ था। उनका अंतिम शो इसी साल जून में अहमदाबाद में हुआ। कल उनका अंतिम संस्कार होगा।
वोरा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोटी ने ट्वीट किया, दुनिया के मशहूर जादूगर और गुजरात के बेटे के लाल आज हमें छोड़कर चले गए। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।’ (एजेंसी)
First Published: Monday, September 24, 2012, 09:13