जीप के नहर में गिरने से चार डूबे, तीन बचाए गए

जीप के नहर में गिरने से चार डूबे, तीन बचाए गए

हिसार (हरियाणा) : भटोल और थुराना गांव के बीच पेटवार नहर में एक जीप गिर जाने के कारण उसमें सवार चार व्यक्ति डूब गये जबकि तीन अन्य लोगों को पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने बचा लिया। यह घटना यहां से लगभग 45 किलोमीटर दूर हुयी। यह घटना कल रात उस समय हुयी जब जीप चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। उसके सामने सड़क पर अचानक एक जानवर आ गया था। इसके बाद जीप नहर में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि नहर से शवों को निकालने में एक घंटा लगा। उन्होंने बताया कि चार लोगों की पहचान घिरई गांव के एक शिक्षक जगदीश, डोभी के बनवारी लाल, पनिहार के बलदेव सिंह और हिसार जिले में मजरा गांव के राजेन्द्र सिंह के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 30, 2013, 14:09

comments powered by Disqus