झारखंड: नक्सलियों ने दो की हत्या की

झारखंड: नक्सलियों ने दो की हत्या की

रांची : संदिग्ध नक्सलियों ने रांची के बाहरी इलाके में दो लोगों की हत्या कर दी। नक्सलियों को संदेह था कि ये दोनों व्यक्ति पुलिस मुखबिर थे।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात रांची से 35 किलोमीटर दूर हुंसु गांव में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलआईएफ) के कार्यकर्ताओं ने इन हत्याओं को अंजाम दिया। राज्य के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 23, 2012, 13:34

comments powered by Disqus