झारखंड में नक्सलियों ने 18 वाहन फूंके

झारखंड में नक्सलियों ने 18 वाहन फूंके

रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलवादियों ने निजी कम्पनी की 18 वाहनों को आग लगा दी। यह कम्पनी रेलवे की एक परियोजना पर काम कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक 60 -70 नक्सलवादियों ने रविवार रात महादेवसाल गांव स्थित कम्पनी के कार्यस्थल पर हमला किया और रांची से लगभग 160 किलोमीटर दूर गोयलकेरा थाने को घेर लिया।

नक्सलवादियों ने कम्पनी के सभी कर्मचारियों से मोबाइल फोन बंद करने को कहा और भागने से पहले वाहनों में आग लगा दी। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 17, 2012, 12:38

comments powered by Disqus