झारखंड में नक्सलियों ने 8 वाहन फूंके

झारखंड में नक्सलियों ने 8 वाहन फूंके

रांची : झारखण्ड के दुमका जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य लगे एक निजी कम्पनी के आठ वाहनों को आग लगा दी। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस के अनुसार 30 से 35 संदिग्ध नक्सलियों ने गुरुवार रात निजी कम्पनी के कार्यालय पर हमला कर दिया और ट्रैक्टर व डम्पर सहित आठ वाहनों में आग लगा दी। वाहनों में आग लगाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

रांची से करीब 350 किलोमीटर दूर दुमका जिले के जामनी गावं के नजदीक घटी इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रदेश के कुल 24 में से 18 नक्सली समस्या का सामना कर रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 30, 2012, 12:46

comments powered by Disqus