Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 16:35

रांची: झारखंड में जनजातीय वर्ग की चार नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर 10 से 15 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अपहर्ताओं ने पाकुड़ जिले के लवादा गांव स्थित लड़कियों के छात्रावास से रविवार रात चार लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म किया। अपरहणकर्ता हथियारों से लैस थे।
पुलिस ने बताया कि 12 से 14 साल की ये पीड़ित लड़कियां पहाड़िया जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 16, 2013, 09:21