Last Updated: Monday, February 18, 2013, 18:21
खुंटी (झारखंड) : खुंटी जिले में भाकपा (माओवादी) के दो उग्रवादियों और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक स्वंयभू कमांडर ने आज हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।
रांची जिले के पुलिस अधीक्षक साकेत कुमार सिंह ने बताया कि दो माओवादी और पीएलएफआई के सात उग्रवादियों ने पुलिस महानिरीक्षक :जोनल: एम. एस. भाटिया, पुलिस उपमहानिरीक्षक शीतल उरांव और खुंटी पुलिस अधीक्षक एम. तमिलवनन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।
आत्मसमर्पण करने वाले सभी पर रांची, खुंटी और अन्य जिलों में नक्सल संबंधित मामले हैं। उनमें से हर एक को 50-50 हजार रूपये दिये गए। उन्हें झारखंड आत्मसमर्पण नीति के अनुरूप अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों की शिनाख्त पांडू पाहन, इंदी पाहन (माओवादी), पंकज मुंडा (पीएलएफआई का जोनल कमांडर), संकषर्ण साहू (पीएलएफआई एरिया कमांडर), राज किशोर महतो, बी. महतो, किशोर मुंडा, शिव नारायण महतो और डैनियल लाकड़ा (सभी पीएलएफआई) के रूप में की गई। (एजेंसी)
First Published: Monday, February 18, 2013, 18:21