टीडीपी फेडरल फ्रंट में शामिल होने की इच्छुक

टीडीपी फेडरल फ्रंट में शामिल होने की इच्छुक

टीडीपी फेडरल फ्रंट में शामिल होने की इच्छुकहैदराबाद: तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को संवाददाताओं को ये संकेत दिए। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि वह प्रस्तावित फ्रंट के गठन पर विभिन्न क्षेत्रीय दलों के सम्पर्क में हैं और तेदेपा हमेशा गैर-संयुक्त प्रगतिशील गंठबंधन (संप्रग) व गैर-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पार्टियों के साथ काम करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व उनके नेतृत्व वाले दोनों गठबंधन दिनोंदिन कमजोर होते जा रहे हैं। वर्ष 1996 व 1998 में केंद्र में सरकार बना चुके संयुक्त मोर्चे के समन्वयक रह चुके नायडु ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत हो रही हैं और वे केंद्र में अगली सरकार बनाएंगी।

तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने प्रस्तावित फ्रंट पर बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री व बीजू जनता दल (बीजद) के नेता नवीन पटनायक से बात की है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 13, 2013, 13:20

comments powered by Disqus