ठंड से ठिठुर रहा है कश्मीर - Zee News हिंदी

ठंड से ठिठुर रहा है कश्मीर

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में भीषण ठंड पड़ रही है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों पर न्यूनतम तपमान तेजी से हिमांक से कई डिग्री नीचे गिर गया।

 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को उत्तरी कश्मीर में स्थित गुलमर्ग में इस मौसम की सबसे सर्द रातें देखने को मिल रही है। यहां पारा शून्य से 11.4 डिग्री नीचे के स्तर पर पहुंच गया। दक्षिणी कश्मीर में स्थित पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

 

दोनों जगहों पर पिछले दो दिनों में हल्का हिमपात भी हुआ है। कश्मीर में चालीस दिनों का चिल्लई कलान नाम का सबसे ठंडा मौसम बुधवार से शुरू हुआ।

 

लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.2 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
वहीं श्रीनगर में  गुरुवार को तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के अधिकारी ने एक और दिन मौसम के शुष्क रहने की संभावना जतायी है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 22, 2011, 15:36

comments powered by Disqus