डिम्पल के संसद सदस्य निर्वाचन को चुनौती

डिम्पल के संसद सदस्य निर्वाचन को चुनौती


इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के कन्नौज का सांसद चुने जाने को चुनौती देते हुए गुरुवार को एक व्यक्ति ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और दावा किया कि वह चुनाव लड़ना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं कर सका क्योंकि नामांकन दाखिल किये जाने से पहले उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसका अपहरण कर लिया था।

डिम्पल के निर्विरोध संसद सदस्य निर्वाचित होने के खिलाफ याचिका प्रभात कुमार पांडेय नाम के व्यक्ति ने दायर की। डिम्पल कनौज संसदीय सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। यह सीट उनके पति अखिलेश यादव के त्यागपत्र दिये जाने से खाली हुई थी। अखिलेश ने राज्य का मुख्य मंत्री बनने के बाद संसदीय सीट से त्यागपत्र दे दिया था।

कन्नौज सीट के लिए उपचुनाव इस वर्ष जून महीने में हुआ था। डिम्पल का संसदीय सीट पर निर्विरोध निर्वाचन समाजवादी पार्टी के राज्य की सत्ता में लौटने के कुछ ही समय बाद हुआ। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 26, 2012, 22:50

comments powered by Disqus