तमिलनाडु: कक्षा छह की छात्रा से रेप

तमिलनाडु: कक्षा छह की छात्रा से रेप

तमिलनाडु: कक्षा छह की छात्रा से रेप तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) : उन्नीस साल के एक लड़के ने एक हॉस्टल में 11 वर्ष की एक लड़की से कथित बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा हॉस्टल में रह रही थी जहां 19 वर्षीय लड़का शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम कर रहा था।

मामला तब प्रकाश में आया जब अधिकारियों ने लड़की को दर्द से कराहते पाया। उसे जांच के लिए एक डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां बलात्कार की पुष्टि हुई। लड़की को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 19, 2013, 10:10

comments powered by Disqus