तिरछी नजर से पुरूषों को देख कर महिलाएं खुद बुलाती हैं मुसीबत : कांग्रेस नेता

तिरछी नजर से पुरूषों को देख कर महिलाएं खुद बुलाती हैं मुसीबत : कांग्रेस नेता

तिरछी नजर से पुरूषों को देख कर महिलाएं खुद बुलाती हैं मुसीबत : कांग्रेस नेताभोपाल : मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक नेता ने यह कथित बयान दे कर विवाद खड़ा कर दिया है कि महिलाएं तिरछी नजर से पुरूषों को देख कर खुद मुसीबत मोल लेती हैं। भाजपा ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है ।

भिंड जिले में कांग्रेस की एक रैली में पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे ने कहा ‘जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखती, तब तक पुरूष उसे नहीं छेड़ेगा।’ भिंड में रैली का आयोजन इस सप्ताह के शुरू में कांग्रेस ने किया था। यह आयोजन इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का प्रचार करने के उद्देश्य से किया गया था। इस मुद्दे पर कटारा से संपर्क नहीं हो पाया।

भाजपा प्रवक्ता और विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष एक महिला हैं उसके बावजूद महिलाओं के लिए यह भड़काउ बयान दिया गया। सारंग ने कहा ‘इससे, खास तौर पर दिल्ली में बलात्कार की घटनाओं के बाद कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता जाहिर होती है।’ (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 24, 2013, 12:50

comments powered by Disqus