Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 00:27
हैदराबाद : आंध्रप्रदेश के वित्त विभाग ने शनिवार रात से अगले छह माह के लिए तुरंत प्रभाव से ट्रेजरी, पे एंड अकाउंट्स तथा वर्क्सत अकाउंट्स खंड के लिए रोक आदेश जारी किया।
आंध्रप्रदेश को दो भाग में बांटने के केंद्र के फैसले पर रोक लगाने की मांग को लेकर आंध्रप्रदेश अराजपत्रित अधिकारियों के एसोसिएशन द्वारा 13 अगस्त से शुरू अनिश्चितकालीन हड़ताल की पृष्ठभूमि में यह पाबंदी लगायी गयी है।
एसोसिएशन के साथ कैबिनेट उप कमेटी की दो राउंड की बैठक नाकाम होने के मद्देनजर राज्य सरकार ने पहली बार हड़ताली कर्मचारियों के आंदोलन को खत्म करने के लिए एस्मा कानून के प्रावधानों को लागू किया है।
विशेष मुख्य सचिव (वित्त) ने जारी आदेश में कहा है कि आंध्रप्रदेश ट्रेजरी एंड अकाउंट सबआर्डिनेट सर्विस, आंध्रप्रदेश ट्रेजरी एंड अकाउंट स्टेट सर्विस, आंध्रप्रदेश पे एंड अकाउंट स्टेट सर्विस, आंध्रप्रदेश पे एंड अकाउंट सबआर्डिनेट सर्विस और आंध्रप्रदेश वर्कर्स अकाउंट सर्विस को आवश्यक सेवाएं घोषित की गयी है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 18, 2013, 00:27