Last Updated: Friday, January 11, 2013, 17:06

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव का शुक्रवार को ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में तीन राज्यों में चुनाव तारीखों की घोषणा की। इसके अनुसार, त्रिपुरा में 14 फरवरी को मतदान होगा, वहीं, मेघालय और नगालैंड में 23 फरवरी को मतदान किया जाएगा।
तीनो राज्यों में मतगणना 28 फरवरी को होगी। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद तीनों राज्यों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभाओं में 60-60 सीटें हैं। तीनों विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमश: 10 मार्च, 16 मार्च और 26 मार्च को समाप्त हो जाएगा।
First Published: Friday, January 11, 2013, 11:54