त्रिपुरा में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, हिंसक प्रदर्शन

त्रिपुरा में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, हिंसक प्रदर्शन

अगरतला : त्रिपुरा में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में स्थानीय लोग हिसक प्रदर्शन पर उतर आए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने पत्रकारों से कहा, `दक्षिणी त्रिपुरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम कारबूक के दौरान पांच वर्षीय बच्ची गुरुवार रात लापता हो गई थी। एक युवक की गिरफ्तारी के दौरान हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने सेप्टिक टैंक से शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया।`

पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय संजीत साहा ने बच्ची की गला घोंट कर हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात कबूली है। घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सैंकड़ो स्थानीय लोग मृत बच्ची के घर और नूतन बाजार पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जमा हो गए हैं। स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अगरतला से 125 किलोमीटर दक्षिण में स्थित इस इलाके में पहुंच गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 27, 2013, 15:17

comments powered by Disqus