त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 251 प्रत्याशी मैदान में

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 251 प्रत्याशी मैदान में

अगरतला : 16 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 251 उम्मीदवार 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में रह गए हैं। चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। 251 उम्मीदवारों में 14 महिलाएं और 25 निर्दलीय हैं। पिछले विधानसभा चुनाव (2008) में 313 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 18 महिलाएं थीं।

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशुतोष जिंदल ने यहां संवाददाताओं से कहा, `कुल 296 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। जांच के दौरान 30 पर्चे विभिन्न कारणों से खारिज कर दिए गए और 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए।` नामांकन वापस लेने के लिए गुरुवार अंतिम दिन था। जिंदल ने कहा, `त्रिपुरा में पहली बार चुनाव के लिए चार महिला मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।` (एजेंसी)

First Published: Friday, February 1, 2013, 15:21

comments powered by Disqus