दिग्विजय की पत्नी का निधन, मप्र में शोक

दिग्विजय की पत्नी का निधन, मप्र में शोक

दिग्विजय की पत्नी का निधन, मप्र में शोकभोपाल/नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी आशा सिंह का बुधवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रही थी। आशा सिंह के निधन से मध्य प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है।

दिग्विजय सिंह के नजदीकियों से मिली जानकारी के अनुसार आशा सिंह का बुधवार को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार गृह नगर राघोगढ़ में होगा। आशा सिंह के निधन पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

आशा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि आशा सिंह सुसंस्कृत, मृदुभाषी, महिला के तौर पर पहचानी जाती थी। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि यह उनके लिए एक पारिवारिक क्षति है। जिसकी भरपाई संभव नहीं।

राज्य सरकार के मंत्री बाबू लाल गौर, जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन, जनजातीय मंत्री विजय शाह, कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह ने आशा सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

तमाम नेताओं ने आशा सिंह के निधन को राज्य और व्यक्तिगत क्षति बताया है। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह 10 वर्षो तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे मगर आशा सिंह ने कभी भी राजनीतिक अथवा प्रशासनिक हलके में किसी तरह का दखल नहीं दिया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 27, 2013, 23:12

comments powered by Disqus