दिल्ली की सुबह गर्म, तापमान में और इजाफा

दिल्ली की सुबह गर्म, तापमान में और इजाफा

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह वातावरण में गर्माहट महसूस की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आगे आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, `आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।`

सबुह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता 65 फीसदी दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, रविवार को समय पूर्व आए मानसून के बाद से अब तक शहर में 113 मिलीमीटर बारिश हुई है। हालांकि, बुधवार से यहां बारिश दर्ज नहीं की गई है। इस बीच, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री नीचे 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 21, 2013, 11:00

comments powered by Disqus