दिल्ली के वातावरण में धुंध बरकरार

दिल्ली के वातावरण में धुंध बरकरार

नई दिल्ली : दिल्ली में बुधवार सुबह भी वातावरण में धुंध छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ और सर्द रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद धुंध छंट जाएगा और दिन में मौसम साफ रहेगा। लेकिन शाम को दोबारा धुंध छा जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं से आई धूल-मिट्टी और दक्षिण तटीय क्षेत्रों में आए `नीलम` चक्रवात के कारण वातावरण में मौजूद उच्च नमी भी बीते कुछ दिनों से दिल्ली में धुंध में घुल गई है। सुबह 8.30 बजे मौसम में 85 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 26.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, November 7, 2012, 11:12

comments powered by Disqus