Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 23:59

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश से तापमान में कमी आयी है जिससे लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 3.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। वर्षा के कारण राजधानी के न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस अवधि के लिए सामान्य है।
कल अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में आद्र्रता 65 से 92 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि कल आसमान में बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 9, 2013, 23:59