दिल्ली में अभी भी धुंध बरकरार

दिल्ली में अभी भी धुंध बरकरार

नई दिल्ली : दिल्ली में गुरुवार सुबह भी कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर को आसमान साफ रहेगा और शाम को धुंध छाई रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम में हल्की धुंध छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आईएमडी के मुताबिक प्रदूषण के बढ़ते स्तर और धीमी हवा की वजह से इस साल दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा है लेकिन यह गुरुवार रात से हटना शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस कोहरे की वजह चक्रवाती तूफान नीलम से उत्पन्न हुआ दक्षिण-पश्चिमी हवा का प्रवाह और नमी से लाया गया धूल है जिसने देश के पूर्वी तट को प्रभावित किया है। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 85 प्रतिशत दर्ज की गई।

बुधवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 8, 2012, 11:20

comments powered by Disqus